फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Anna cattle trampled with crop

रौंद गए सरसों के पेड़, चट कर गए गेहूं के खेत

Wed, 12 Jan 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Anna cattle trampled with crop
औरैया। अन्ना पशुओं से परेशान किसानों की रातों की नींद और दिन का चैन छिन चुका है। इसकी बानगी मंगलवार को शहर के मोहल्ला दयालपुर में देखने को मिली। अन्ना पशुओं की मार से बेहाल एक किसान अपनी बेबसी पर आंसू बहाता नजर आया। उसकी गेहूं की फसल अन्ना पशु चट कर गए। सरसों के पौधे रौंद गए। फसल के साथ किसान के अरमानों पर भी पानी फिर गया। कर्ज लेकर बोयी फसल खराब होने से किसान परेशान है।
विज्ञापन

तारा चंद दुबे ने बताया कि उसके खेत दयालपुर मोहल्ले के बाहरी क्षेत्र में हैं। उसने अपने दो बीघा खेत में गेहूं व तीन बीघा खेत में सरसों की फसल की थी। इसके लिए उसने दो माह पहले केसीसी से डेढ़ लाख रुपये लोन भी लिया था। खेतों की रात-रात भर जागकर रखवाली कर रहे हैं। मंगलवार देर रात खेतों में घुसे अन्ना पशुओं के झुंड ने पूरी फसल तबाह कर दी। गेहूं की पूरी फसल चट कर गए।
विज्ञापन

साथ ही सरसों की फसल को पैरों तले रौंद कर बर्बाद कर दिया। आंखों में आंसू लिए किसान अब अपने खेत पर बर्बादी देख किस्मत को दोष दे रहा है। परेशान किसान ताराचंद्र ने बताया कि उसकी पूरी मेहनत को अन्ना पशु बर्बाद कर गए हैं। अब उसके सामने लोन चुकाने का संकट खड़ा हो गया है। इसी तरह पास के अन्य किसानों के खेत भी अन्ना मवेशी बर्बाद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed