{"_id":"61d49303e67bd23ae214ffea","slug":"anna-animal-auraiya-news-civic-amenities-auraiya-news-knp673563439","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने अन्ना मवेशियों को अंबेडकर पार्क में किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने अन्ना मवेशियों को अंबेडकर पार्क में किया बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। किसानों के लिए अन्ना मवेशी अभी भी परेशानी का कारण बने हुए हैं। कखावतू गांव के किसानों ने मंगलवार को फसल चर रहे अन्ना मवेशियों को घेरकर गांव के आंबेडकर पार्क में बंद कर दिया। नाराज किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और नाराजगी जाहिर की। इसके बाद किसानों ने जब इन मवेशियों को गोशाला भेजने की मांग की तो नगर पालिका ने ढाई हजार रुपये ले लिए। इसके बाद 12 मवेशियों को उमरी गोशाला भेजा गया।
जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण अन्ना मवेशियों के झुंड गांव में चहलकदमी कर रहे हैं। मौका पाते ही यह झुंड खेतों में घुस जाते हैं और पलक झपकते किसानों की फसल चरकर बर्बाद कर देते हैं। मंगलवार को सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत कखवातू में गेहूं, आलू आदि फसलों को चर रहे अन्ना मवेशियो को गांव के 50 से ज्यादा किसानों ने घेर लिया और उन्हें गांव के आंबेडकर पार्क में बंद कर दिया।
इसके बाद नारेबाजी की। किसानों ने इसकी सूचना एसडीएम सदर मनोज कुमार सिंह को दी। इस पर उन्होंने नगर पालिका में संपर्क करने के लिए कहा। किसान नीरज दीक्षित ने बताया कि नगर पालिका में एक हजार रुपये की रसीद कटवाने के साथ वाहन में 1500 रुपये का डीजल भरवाया। तब नगर पालिका ने 12 अन्ना मवेशियों को दिबियापुर स्थित उमरी गोशाला भेजा। प्रशासन से कोई राहत न मिलने पर किसानों ने नाराजगी जताई है।