फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ankita Yadav declared AAP candidate from Dibiyapur

आप की पहली सूची में अंकिता यादव दिबियापुर से प्रत्याशी घोषित

Mon, 17 Jan 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Ankita Yadav declared AAP candidate from Dibiyapur
दिबियापुर (औरैया)। रविवार को लखनऊ में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने 150 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की। इसमें दिबियापुर विधानसभा की सामान्य सीट से अंकिता यादव को प्रत्याशी घोषित किया गया।
विज्ञापन

पिछले दिनों अंकिता यादव को आम आदमी पार्टी ने दिबियापुर विधानसभा का प्रभारी बनाया था। उन्हें ही संभावित प्रत्याशी माना जा रहा था। रविवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने लखनऊ में सूची जारी की। बताया कि पार्टी प्रदेश की सभी 403 सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ेगी। पहली सूची में औरैया के दिबियापुर विधानसभा से अंकिता यादव को प्रत्याशी घोषित किया है। अछल्दा क्षेत्र के गांव घासी का पुर्वा की मूल निवासी अंकिता एमएससी, बीएड, एमफिल कर चुकीं हैं। दिबियापुर में फफूंद दिबियापुर मार्ग पर रहने वाले उनके ससुर देवेंद्र पाल सिंह सेवानिवृत्त शिक्षक व पति योगेंद्र पाल सिंह केंद्रीय कर्मी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed