फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Animal service center closed for three years

Auraiya News: तीन साल से बंद पड़ा पशु सेवा केंद्र

Mon, 08 Sep 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 08 Sep 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Animal service center closed for three years
फोटो-07 एयूआरपी 02 बंद राजकीय पशु सेवा केंद्र लहरापुर। संवाद
सहार (औरैया)। राजकीय पशु सेवा केंद्र लहरापुर तीन साल से बंद पड़ा है। तब से केंद्र पर न कोई डॉक्टर आता है और न ही अन्य कर्मचारी। ऐसे में पशुपालकों को झोलाछाप का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन

यही नहीं देखरेख के अभाव में केंद्र की हालत भी बदहाल है। यहां गंदगी का अंबार भी लगा है। राजकीय पशु सेवा केंद्र लहरापुर बाजार के बीचोंबीच स्थित है। केंद्र के लंबे समय से बंद रहने से आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग यहां गंदगी व कूड़ा डाल देते हैं। इससे परिसर में गंदगी के ढेर लग गए हैं। इससे लोगों को दुर्गंध झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पशु सेवा केंद्र बंद रहने से कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। पशुओं में बीमारी या दुर्घटना होने पर इलाज के लिए उन्हें दूरदराज के कस्बों या झोलाछापों के पास जाना पड़ता है। इससे समय और धन की बर्बादी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदार श्यामू भदौरिया, अजय शुक्ला, मोहित और रोहित चौरसिया आदि ने सेवा केंद्र को खोलने व डॉक्टर व स्टाफ की तैनाती करने की मांग की है। उधर, पशु चिकित्साधिकारी सहार डॉ. हृदेश ने बताया कि केंद्र के आसपास के दुकानदारों और लोगों ने गंदगी फैला रखी है। जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। शीघ्र ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed