{"_id":"ab819bed12955a67eac7a0a4d66c91e4","slug":"animal-medical-officer-home-theft-of-millions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु चिकित्साधिकारी के घर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु चिकित्साधिकारी के घर लाखों की चोरी
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया
Updated Mon, 06 Apr 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला ब्रह्मनगर में चोरों ने पशु
विज्ञापन
चिकित्साधिकारी के सूने घर का ताला तोड़ कर लाखों रुपये की नगदी व जेवरातों
पर हाथ साफ कर दिया। पड़ोसियों की सूचना पर घर आए पशु अधिकारी ने कोतवाली
में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया।
डॉ. कमल किशोर सदर विकास खंड की ग्राम पंचायत मिहौली में स्थित पशु चिकित्सालय में तैनात हैं। दो दिन पहले वह अपने बच्चे का इलाज कराने परिवार सहित अपने गांव पथकुरी राठ गए हुए थ
उनके घर में ताला लगा हुआ था। रविवार/सोमवार की रात को चोर उनके घर के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस आए। घर में रखे कीमती जेवरात व नगदी पर हाथ साफ कर गए।
सुबह पड़ोसियों ने उनके घर का ताला टूटा हुआ देखा तो पशु अधिकारी को फोन पर सूचना दी। आनन-फानन में आए पशु अधिकारी को घर में सामान बिखरा हुआ मिला।
बक्से व अलमारी खुली हुई पाई। चोरी की घटना से बदहवास हुए पशु अधिकारी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बारीकी से घटनास्थल की तफ्तीश की। पशु अधिकारी से भी जानकारी करने का प्रयास किया।
कोतवाली में पशु अधिकारी ने पुलिस को तहरीर देकर चोरी की घटना में घर से 30 हजार रुपये सहित चेन, अंगूठी, कमर पेटी, पायल व चूड़िया सहित अन्य सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए जाने का दावा किया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।