फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Angry traders besiege Superintending Engineer

खफा व्यापारियों ने अधीक्षण अभियंता को घेरा

Thu, 30 Jul 2015 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Thu, 30 Jul 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
Angry traders besiege Superintending Engineer

पिछले दिनों शहर में लागू नए रोस्टर से आम जनमानस बुरी तरह से त्रस्त है। वहीं व्यापारी भी परेशान हैं। समस्या समाधान न होते देख बुधवार को व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) के पदाधिकारियों ने अधीक्षण अभियंता का घेराव किया। इससे पहले व्यापारियों ने मुख्य मार्गों पर वाहन जुलूस निकालकर विद्युत अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन




खफा व्यापारियों ने नगर अध्यक्ष राजेश बाजपेई, उपाध्यक्ष विपिन मित्तल, युवा जिलाध्यक्ष अमर विश्नोई की अगुवाई में एक वाहन जुलूस निकालकर विद्युत अधिकारियों के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की। बाद इसके एक सैंकड़ा व्यापारियों ने एक्सईएन कार्यालय पहुंचकर अधीक्षण अभियंता केबी गुप्ता का घेराव किया।
विज्ञापन



 
मौके पर मौजूद अधीक्षण अभियंता के प्रति व्यापारियों ने गुस्से का इजहार करते हुए कहा कि जिला मुख्यालय में आम जनमानस और व्यापारियों की अनदेखी कर विद्युत रोस्टर लागू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इससे बुजुर्ग, बीमार, छात्र एवं व्यापारियों के लिए किसी भी सूरत में लाभकारी साबित नहीं हो रहा है। उन्होंने पेयजलापूर्ति के समय आपूर्ति बहाल किए जाने की मांग की।


 
शहर में चलाए जा रहे सघन विद्युत चेकिंग अभियान में मीटर लगाने वाली टीम द्वारा उपभोक्ताओं से अवैध वसूली किए जाने पर भी आक्रोश जताया। व्यापारियों ने देवकली स्थिति निर्माणाधीन 132 केवी विद्युत उप संस्थान का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराए जाने की मांग की।


शहर में फीडर विभाजन को छोटे-छोटे ट्रांसफार्मर लगवाए जाने को कहा। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान न हुआ तो व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारी आंदोलन करने को विवश होगा।



 
ज्ञापन देने वालों में सतीश वर्मा, प्रवीण गर्ग, बीनू वर्मा, प्रियांशु दीक्षित, प्रदीप तिवारी, विनय मिश्रा, संदीप कुमार, रमन मिश्रा, हीरा वर्मा, आनंद पोरवाल, अनिल वर्मा, विष्णु वर्मा, सौरभ गुप्ता, शनी वर्मा, ओमनाथ विश्नोई, भानु प्रकाश वर्मा, शुभम अग्रवाल आदि व्यापारी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed