फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   anant is disttick toper cbse examnation 12th for reexamnation

पुनरीक्षण उपरांत अनंत बने सीबीएसई 12वीं जिला टापर

Thu, 09 Jul 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Thu, 09 Jul 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
anant is disttick toper cbse examnation 12th for reexamnation

सीबीएसई बोर्ड के 12वीं के घोषित रिजल्ट में 91 फीसदी अंक के साथ जिले में सातवें स्थान पर आए छात्र अनंत त्रिपाठी ने बोर्ड में अर्थशास्त्र की उत्तर पुस्तिका के पुनरीक्षण करने की अर्जी दी। पुनरीक्षण के उपरांत अनंत विज्ञान वर्ग में 95.4 फीसदी अंक पाकर जिला टापर बन गया है।

विज्ञापन



बोर्ड से पुनरीक्षण पत्र प्राप्त होने एवं जिला टापर बनने के बाद एसडीएम रायबरेली पिता अनिल कुमार त्रिपाठी एवं परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई।


 
25 मई को सीबीएसई ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित किया था। सेंट जोसेफ सीनियर सेक्रेेडरी स्कूल एनटीपीसी में विज्ञान वर्ग के छात्र अनंत त्रिपाठी ने अंग्रेजी में 95, गणित में 95, भौतिक विज्ञान में 95, रसायन विज्ञान में 97 अंक आए, जबकि अर्थशास्त्र में मात्र 73 अंक ही मिले।
विज्ञापन



अर्थशास्त्र में कम अंक मिलने पर अनंत ने अर्थशास्त्र की उत्तर पुस्तिका के पुनरीक्षण की अर्जी बोर्ड में दी।


 
पहले बोर्ड ने उत्तर पुस्तिका में दिए गए अंकों की री- काउंटिंग कराई। इस पर छात्र को संतुष्टि नहीं मिली तो पुनरीक्षण कराया। छात्र अनंत के अनुसार उसने जांची गई उत्तर पुस्तिका को देखा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली द्वारा अनंत त्रिपाठी को भेजे गए पत्र के अनुसार पुनरीक्षण के उपरांत छात्र को 73 के स्थान पर 95 अंक मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



अर्थशास्त्र में 95 अंक मिलने के बाद अब अनंत के 95.4 फीसदी अंक हो गए। छात्र अनंत के पिता अनिल कुमार त्रिपाठी पूर्व में औरैया और बिधूना के एसडीएम रह चुके हैं। वर्तमान में उनका परिवार गेल बिहार में रह रहा है, जबकि अनिल कुमार त्रिपाठी डेढ़ वर्ष से रायबरेली में एसडीएम के पद पर कार्यरत हैं।




अनंत का सपना आईआईटी से इंजीनियरिंग करना है। अनंत की बड़ी बहन शिवांगी त्रिपाठी ने कुछ वर्षों पूर्व 95.2 फीसदी अंक पाकर 12वीं में जिला टाप किया था। बता दें कि 25 मई को घोषित हुए रिजल्ट में केंद्रीय विद्यालय के संदीप दुबे ने विज्ञान वर्ग में 95 फीसदी अंक पाकर जिला टाप किया था।


पुनरीक्षण के उपरांत अनंत जिले में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed