{"_id":"656cb969d03417e3d1053b88","slug":"ambulance-drivers-services-terminated-in-fish-supply-case-auraiya-news-c-211-1-aur1002-5959-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: एंबुलेंस से मछली सप्लाई मामले में चालक की सेवाएं समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: एंबुलेंस से मछली सप्लाई मामले में चालक की सेवाएं समाप्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। एंबुलेंस से गर्भवती को ले जाने की जगह चोरी की मछलियां जालौन में सप्लाई हो रहीं थीं। शुक्रवार रात पकड़ी गई एंबुलेंस के चालक की सेवाएं समाप्त कर दी गई है। वहीं जालौन में ठेकेदार की तहरीर पर चालक समेत चार के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
इटावा जनपद के थाना बकेवर के गांव हीरालाल का पुर्वा निवासी सतेंद्र उर्फ लल्लन शहर स्थित 50 शैया जिला अस्पताल की 102 एंबुलेंस का चालक था। शुक्रवार रात वह गांव के कुलदीप, बिठौली थाना के गुपियाखार निवासी खिल्लू व दिनेश के साथ जालौन के गांव कंजौसा के पास यमुना नदी से मछली चोरी कर एंबुलेंस से ले जा रहा था। ठेकेदार व अन्य लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी।
एंबुलेंस को पीछा करते हुए पकड़ लिया गया। पुलिस को देख खिल्लू मौके से भाग निकला। बाकी तीन पुलिस के हत्थे चढ़ गए। बोरियों में भरी मछलियां बरामद हुईं। पुलिस ने अजीतमल के भीखेपुर निवासी ठेकेदार योगेंद्र सिंह की तहरीर पर एंबुलेंस चालक समेत चार पर मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
जिला कार्यक्रम प्रबंधक अंकुर बाजपेई को जानकारी हुई। टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि चालक जिला अस्पताल में बिना सूचना दिए एंबुलेंस लेकर गया था। एंबुलेंस का दुरुपयोग सीधे तौर पर पाया गया है। चालक की सेवाएं समाप्त कर दी गई है। ऐसे और मामले न आएं इसे लेकर चालकों को सजग किया गया है। वहीं मानीटरिंग टीम को भी इसे लेकर लगातार नजर रखने के लिए कहा है।