फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   ambulance,auraiya news,making,was jammed,stand in the street

शव लेकर आई एंबुलेंस को गली में खड़ी कर लगाया जाम

Thu, 11 Mar 2021 07:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
ambulance,auraiya news,making,was jammed,stand in the street
फोटो 11एयूआरपी27 - नरायनपुर मोहल्ले को जाने वाली सड़क पर शव लेकर आई एंबुलेंस खड़ी कर जाम लगाए - फोटो : AURAIYA
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरा नगर नरायनपुर में मारपीट में हुई वृद्ध की मौत के बाद गुरुवार को सैफई से शव लेकर आई एंबुलेंस को परिजनों ने गली में खड़ा कराके जाम लगा दिया।
विज्ञापन

वे आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए। जानकारी पर पहुंचे सीओ सिटी के आश्वासन के बाद आक्रोशित परिजनों का गुस्सा शांत हुआ। इस दौरान दो घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

मोहल्ला इंदिरा नगर नरायनपुर निवासी मिजाजी अली (65) को बुधवार को मोहल्ले के दबंगों ने लाठी-डंडों व सरिया मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। गंभीर हालत में वृद्ध को 50 शैय्या जिला अस्पताल से सैफई रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां देर शाम वृद्ध की मौत हो गई। गुरुवार दोपहर वृद्ध का शव एंबुलेंस से घर लाया गया। आक्रोशित परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग लेकर एंबुलेंस को दिबियापुर रोड पर खड़ा कराके जाम लगाने का प्रयास दिया।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित परिजनों को समझाने का प्रयास किया।
इसके बाद परिजनों ने नरायनपुर मोहल्ले को जाने वाले मार्ग पर एंबुलेंस को खड़ा कराके जाम लगा दिया। इसी बीच मौके पर पहुंचे सीओ सुरेंद्र नाथ यादव ने परिजनों को समझा कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। तब जाकर दो घंटे बाद जाम खुल सका।
बता दें कि बुधवार को मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने नामजद आरोपियों मोहल्ला नरायनपुर-इंदिरानगर निवासी वानिश, विक्की, संदीप, श्रीपत, टिंकू, पंकज के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की थी।

मारपीट की घटना में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं। नीरज नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सुरेंद्र नाथ यादव, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed