{"_id":"68b4a09d44b7de592906b337","slug":"allegations-of-pressure-for-compromise-in-students-murder-auraiya-news-c-211-1-aur1008-130850-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: छात्रा की हत्या में समझौते के दबाव का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: छात्रा की हत्या में समझौते के दबाव का आरोप
Mon, 01 Sep 2025 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 01 Sep 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
बिधूना। कुदरकोट की एएनएम की छात्रा प्रिया मिश्रा की 2024 में सैफई में हत्या हो गई थी। मामले में अब छात्रा की मां ने आरोपियों पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
कहा है कि उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी जा है। उधर, पुलिस का कहना है कि इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिली है।
पीड़िता शोभा देवी का कहना है कि आरोपी जेल से छूटने के बाद लगातार उन पर राजीनामा करने का दबाव बनाने के साथ धमकी रहे हैं। रविवार दोपहर 1ः30 बजे जब वह जनसेवा केंद्र से रुपये निकाले गई थीं। तभी आरोपी अरविंद बाथम ने अपने ठेले से उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
आरोप है कि उसने गाली-गलौज कर धमकी दी कि राजीनामा नहीं किया तो छोड़ेंगे नहीं। पीड़िता ने बताया कि 25 अगस्त को भी आरोपी के भाई ने उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या महेंद्र बाथम, अरविंद बाथम व रामप्रकाश बाथम ने की थी। अब आरोपी पक्ष सजा से बचने के लिए लगातार राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं।
प्रभारी थानाध्यक्ष रामबालक शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। घटना को लेकर पुलिस बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है। बताया कि तहरीर दोनों पक्ष से आई है। दूसरे पक्ष ने मारपीट का आरोप लगाया है। जो दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।