फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Allegation of demolishing toilets without notice

Auraiya News: बिना नोटिस शौचालय ढहाने का आरोप

Fri, 19 Jun 2026 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Allegation of demolishing toilets without notice
फोटो-12-ढहाए गए शौचालय के मलबे पर पड़ा छप्पर। संवाद
विज्ञापन

अजीतमल। तहसील क्षेत्र के गांव कल्ले का पुरवा की तीन महिलाओं ने राजस्व विभाग पर बिना नोटिस दिए सरकारी शौचालयों को बुलडोजर से ध्वस्त कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिलाओं ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से करते हुए जांच और दोबारा शौचालय बनवाने की मांग की है।
मुख्यमंत्री को भेजे गए प्रार्थना पत्र में सुमन देवी, जगत तथा विद्यावती ने बताया कि उन्हें भारत सरकार की ओर से शौचालय उपलब्ध कराए गए थे। शौचालयों का निर्माण आबादी की भूमि पर कराया गया था और उनके परिवार लंबे समय से उनका उपयोग कर रहे थे।
विज्ञापन

आरोप है कि बृहस्पतिवार को राजस्व विभाग की टीम बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के मौके पर पहुंची और बुलडोजर से शौचालयों को तोड़ दिया। महिलाओं का कहना है कि शौचालयों के पास रखे छप्पर और उसमें रखा घरेलू सामान भी इस कार्रवाई में नष्ट हो गया। उनका आरोप है कि उन्हें न तो कोई नोटिस दिया गया और न ही सामान हटाने का समय मिला। इस संबंध में एसडीएम गरिमा सोनकिया ने बताया कि यह प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं है। सरकारी भूमि पर बने निर्माण को ढहाया गया होगा। अगर सरकारी जमीन पर शौचालय बने हैं तो उनसे रिकवरी भी की जाएगी।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed