फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   agriculture

सह फसलीय सब्जी उगाकर कर रहे हजारों रुपये की आमदनी

Mon, 06 Jan 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
agriculture
औरैया। पारंपरिक खेती से हटकर सह फसली खेती की ओर किसानों का रुझान बढ़ रहा है। वजह यह है कि इससे कम लागत में ज्यादा मुनाफा हो रहा है। सदर ब्लॉक के गांव जनतेपुर धौरेरा के किसान सुरेश राजपूत सह फसली खेती के लिए अन्य किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत बने हैं। वह अपने खेत में धनिया की पैदावार कर अच्छा खासा मुनाफा कमा रहे हैं।
विज्ञापन

किसान सुरेश राजपूत बताते हैं कि उनके पास मात्र ढाई बीघा खेत है। पहले पारंपरिक खेती करके लागत निकालना मुश्किल हो रहा था। किसान पाठशाला में उद्यान विभाग द्वारा सह फसली खेती के उपाय सुझाए गए। इससे प्रभावित होकर वह चार साल से सह फसली खेती कर रहे हैं। उन्होंने एक बीघा में धनिया, शलजम, लहसुन, मेथी, मूली आदि सब्जी उगाई है। आधा बीघा में सिर्फ धनिया की बुवाई की है।
विज्ञापन

सुरेश बताते हैं कि धनिया 45 दिनों में तैयार हो जाती है। बरसात को छोड़कर वह बराबर धनिया की खेती करते हैं। इन दिनों बाजार में एक बिस्वा से भी आधे हिस्से की धनिया से पूरा बोरा भर जाता है। बाजार में यह 1500 से 1600 रुपये में बिकता है। शेष डेढ़ बीघा में गन्ना की फसल किए हैं। गन्ना की फसल भी तैयार हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश के मुताबिक एक बीघा में सह फसली खेती करने में मात्र चार हजार रुपये का खर्चा आता है, लेकिन इससे उनकी आमदनी अच्छी-खासी हो जाती है। लघु सिंचाई विभाग से उन्होंने छह इंची बोरिंग भी कराई हैं। वहीं, सुरेश की देखा देखी गांव के अन्य किसानों का भी अब पारंपरिक खेती छोड़कर सह फसली खेती की ओर रुझान बढ़ रहा है। इसके लिए गांव के किसान सुरेश से जानकारी लेने भी आते हैं।

जिला उद्यान अधिकारी अनूप चतुर्वेदी का इस बाबत कहना है कि किसान उन्नति विधि अपनाकर व सह फसली खेती करके अच्छी-खासी कमाई कर सकते हैं। इसके लिए किसानों को उद्यान विभाग की ओर से प्रशिक्षण से लेकर सभी प्रकार की सुविधाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed