फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   agriculture

24 दिनों में दस फीसदी हो सकी धान की खरीद

Sun, 24 Nov 2019 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
agriculture
औरैया। धान क्रय केंद्र खुले 24 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक 40 हजार मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 3880 मीट्रिक टन धान की ही खरीद हो सकी है। 577 किसानों में से 275 किसानों का ही भुगतान अभी तक हुआ है। हालांकि इस सप्ताह केंद्रों पर धान की आवक बढ़ी है, पर लक्ष्य को पूरा करने के लिए अधिकारियों को खासी मशक्कत करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

जिले में एक नवंबर से धान क्रय केंद्र खुल गए हैं। 34 क्रय केंद्रों के माध्यम से 40 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। 24 दिन में 3880 मीट्रिक टन धान खरीद की ही जा सकी है। 577 किसानों में 275 किसानों का दो करोड़ 83 लाख रुपये का भुगतान हो सका है। शेष भुगतान के लिए किसान इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

किसान विजय सिंह का कहना है कि रबी की फसल की बुआई करने के लिए खेतों को जोतना और खाद, बीज खरीदने के लिए रुपये की जरूरत है, लेकिन धान क्रय किए तीन दिन हो चुके हैं, अभी तक धान का भुगतान नहीं हो सका है। इस बार किसानों का भुगतान पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस) के माध्यम से किया जा रहा है। शासन ने इस बार किसान को धान क्रय करने के 72 घंटे के अंदर भुगतान का प्रावधान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डिप्टी आरएमओ एसएस चौबे का इस बाबत कहना है कि खाद्य विभाग के धान खरीद केंद्रों क्रय करने वाले अधिकांश किसानों का भुगतान 72 घंटे के अंदर किया जा रहा है, दूसरी एजेंसियों के क्रय केंद्र प्रभारियों को इसके बाबत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। 15 नवंबर के बाद से धान की खरीद शुरू हुई है। खरीद के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed