{"_id":"5dc9afcf8ebc3e5b6a3eb905","slug":"agriculture-auraiya-news-knp525225479","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने खरीद केंद्र का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने खरीद केंद्र का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कृषि उत्पादन मंडी समिति स्थित धान खरीद केंद्रों का जिलाधिकारी अभिषेक ने सोमवार को निरीक्षण किया। इस दौरान वहां मौजूद किसानों की समस्याएं सुनीं। साथ ही केंद्र प्रभारियों को खरीद की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि किसान यदि किसी तरह की शिकायत करता है तो केंद्र प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कृषि उत्पादन मंडी समिति स्थित धान क्रय केंद्रों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंडी स्थित खाद्य विभाग, नैफेड तथा फार्मर प्राड्यूसर कंपनी के धान केंद्रों पर जाकर हकीकत को परखा। खाद्य विभाग के केंद्र पर ग्राम फफूंद के संतोष कुमार दुबे का धान की तुलाई हो रही थी। जबकि नैफेड और फार्मर प्राड्यूसर कपंनी के केंद्रों पर धान सूखने के लिए ढेर लगाया गया था।
डीएम ने सभी केंद्र प्रभारियों को नियमानुसार धान क्रय में खरीद करने के सख्त निर्देश दिए। ग्राम भरसेन निवासी किसान प्रमोद कुमार के धान में 22.3 प्रतिशत नमी पाई गई। किसान की ओर से बताया कि वह सीधे खेत से कटाई कर धान मंडी लाए हैं, जिस कारण अभी धान में नमी है।
विज्ञापन
डीएम ने खाद्य विपणन अधिकारी सुधांशु शेखर चौबे तथा मंडी सचिव राजेश यादव को निर्देश दिए कि मंडी में प्रवेश करने वाले ट्रैक्टर के धान का सैंपल चेक कराया जाए तथा मानक के अनुरूप पाए जाने पर क्रय केंद्र पर ही खरीदा जाए। अधिक नमी आने पर यथा संभव धान को मंडी में सुखाकर धान क्रय करने की व्यवस्था की जाए। लिए गए सैंपल तथा की गई कार्रवाई के संबंध में लेखा-जोखा पंजिका में रखा जाए। अनावश्यक रूप से कृषकों को परेशान करने या अन्य कोई अनियमितता की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।