{"_id":"5dc9ab9a8ebc3e5af0351c86","slug":"agriculture-auraiya-news-knp5252224173","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में पराली जलाने पर छह किसानों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में पराली जलाने पर छह किसानों को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। अजीतमल तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में पराली जलाने वाले छह किसानों को एसडीएम अजीतमल ने नोटिस जारी करने की कार्रवाई की है। साथ ही लेखपालों से भी स्पष्टीकरण तलब किया है। ऐसे में अब खेत में पराली जलाने वाले किसानों से जुर्माना वसूला जाना तय है।
बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने खेत में पराली जाने पर रोक लगाने का आदेश जारी किया था। इसके बाद कृषि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने गांव-गांव जाकर चौपाल लगाकर किसानों को जागरूक कर पराली न जलाने के सख्त निर्देश दिए थे। बावजूद इसके किसान नहीं मान रहे हैं और लगातार खेतों में बची पराली में रात में जला रहे हैं।
इसके चलते मनमानी पर आमादा छह किसानों को एसडीएम अजीतमल ने नोटिस जारी करने की कार्रवाई की है। इनमें अजीतमल तहसील क्षेत्र के ग्राम हैदरपुर निवासी देवेंद्र पुत्र सरजू दयाल, गोविंद व राम बाबू पुत्र राम नारायण, मथुरा प्रसाद पुत्र भगवान, भुरेपुर कला निवासी अशोक कुमार पुत्र गुलजारी, कस्बा बाबरपुर निवासी रमेश पुत्र बनवारी व दलेलनगर निवासी सरनाम पुत्र राम स्वरूप को एसडीएम अजीतमल राशिद अली खान ने नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
इस मामले में एसडीएम ने इन क्षेत्रों के लेखपालों से भी स्पष्टीकरण तलब किया है। एसडीएम राशिद अली खान ने बताया कि खेत में पराली जलाने वाले किसानों से जुर्माना वसूला जाएगा।