फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Agra , Mumbai and Kolkata are a fan of Fannie auraiya

आगरा, मुंबई व कोलकाता में मुरीद हैं औरैया की फैनी के

Fri, 28 Aug 2015 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Fri, 28 Aug 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
Agra , Mumbai and Kolkata are a fan of Fannie auraiya

शुद्ध घी से निर्मित स्वादिष्ट फैनी ने औरैया व आसपास के जिलों में ही नहीं वरन दूसरे प्रदेशों में भी झंडे गाड़ रखे हैं। इसका कारोबार सावन मास की शुरूआत से लेकर रक्षाबंधन तक बदस्तूर जारी रहता है। खासकर मुंबई व कोलकाता के व्यापारी यहां से एक माह तक मशहूर फैनी का व्यापार करते हैं।

विज्ञापन



औरैया शहर में फैनी का कारोबार सावन मास में शुरू हो जाता है। एक माह का व्यापार आसपास जिलों के अलावा बाहर के प्रदेशों में अपनी छाप बना लेता है।

 
फूलमती मंदिर रोड निवासी राजेश पोरवाल बताते हैं कि वर्ष में दो बार श्रावण मास में रक्षाबंधन तक और दीपावली पर फैनी का कारोबार चरम स्तर पर होता है।


बताया कि पिछले वर्ष इस कारोबार से अच्छा खासा मुनाफा हुआ था, लेकिन इस बार महंगाई का असर साफ तौर पर दिख रहा है। 40 से 50 रुपये प्रति किलो बिकने वाली फैनी इस बार 60 से 80 रुपये तक पहुंच गई है। हालांकि कानपुर, लखनऊ, जालौन व आगरा के व्यापारी आज भी उनके यहां से फैनी का कारोबार करते हैं।
विज्ञापन


 
सुभाष चौक स्थित रमाकांत स्वीट हाउस संचालक रमाकांत पोरवाल बताते हैं कि उनके यहां शुद्ध देशी घी से निर्मित फैनी तैयार की जाती है। चूंकि उनके यहां जितनी फैनी तैयार होती है, उसकी खपत औरैया में ही हो जाती है। इसलिए बाहर से आने वाले व्यापारियों से कारोबार न के बराबर हो पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं रत्नेश कुमार बताते हैं कि शुद्ध घी की फैनी के दीवाने मुंबई व कोलकाता में कम नहीं हैं। व्यापारी यहां से फैनी ले जाकर, वहां बेचकर मुनाफा कमाते हैं। चूंकि वर्ष में दो बार ही इसका कारोबार होता है। इसलिए एडवांस में ही आर्डर बुक हो जाते हैं।


 
बताते हैं कि इस बार का कारोबार महंगाई के कारण कुछ खास नहीं हो पाया, जिससे मुनाफा तो दूर लागत भी निकलना मुश्किल हो गया। वैसे त्योहार पर महंगाई का असर खासा देखा जा सकता है। इसके कारण इस बार का रक्षाबंधन पर्व फीका होता दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed