फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Agonizing woman in labor dies; family claims staff nurse kept sleeping.

Auraiya News: तड़पती प्रसूता की हो गई मौत, परिजन बोले-सोती रही स्टाफ नर्स

Sat, 20 Jun 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 20 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Agonizing woman in labor dies; family claims staff nurse kept sleeping.
फोटो -37- जिला अस्पताल में मौजूद परिजन, पूछताछ करती पुलिस। संवाद
औरैया। जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स की नींद के आगे एक प्रसूता ने दम तोड़ दिया। स्टाफ नर्स रातभर समझौते का दबाव बनाती रही।
विज्ञापन

परिजन का आरोप है कि प्रसूता को दिक्कत के बाद वह स्टाफ नर्स के कमरे में पहुंचे तो वह सो रही थी। उसने झल्लाते हुए नींद खराब न करने की बात कही।
दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव ऊमरसाना निवासी अखिलेश की 25 वर्षीय पत्नी रुचि को प्रसव पीड़ा के बाद 17 जून को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। परिजन के अनुसार बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे तक रुचि की हालत ठीक थी। इसके बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।
घबराए परिजन ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स के पास पहुंचे। आरोप है कि कमरे में सो रही स्टाफ नर्स को जब परिजन ने जगाया तो वह मदद करने के बजाय भड़क गई और नींद खराब होने की बात कहकर झल्लाने लगी। इसी खींचतान और इलाज न मिलने के कारण दर्द से कराह रही रुचि ने तड़पकर दम तोड़ दिया। प्रसूता की मौत होते ही परिजन में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

परिजन ने बताया कि रुचि और अखिलेश का करीब एक साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। इस शादी से रुचि के मायके वाले नाराज चल रहे थे। उधर, सूचना के बाद मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम की कार्रवाई दिबियापुर पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमएस अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि महिला की मौत किस कारण से हुई है यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। सुबह साढ़े पांच बजे तक महिला की हालत स्थिर थी और उसे स्वास्थ्य लाभ भी मिल रहा था। फिर भी आरोपों की जांच की जाएगी।

---
मामला दबाने और समझौते के दबाव का आरोप
परिजन का आरोप यह भी है कि महिला कीमौत होने के बाद अस्पताल का स्टाफ रातभर परिजन पर मामले को दबाने और समझौते का दबाव बनाता रहा। शुक्रवार सुबह होते ही गुस्साए परिजन ने अस्पताल परिसर हो-हल्ला कर कार्रवाई की मांग की। दोपहर में जिला अस्पताल पहुंची कोतवाली पुलिस ने परिजन से घटना के बारे में पूछताछ की और छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed