फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   after wife husbend killd her lover

गोली मार कर प्रेमी और प्रेमिका की हुई हत्या

Tue, 17 Aug 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
after wife husbend killd her lover
घटना स्थल पर जांच करने पहुंचे एएसपी शिष्यपाल सिंह। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव नगला अतिबल में मक्का के खेत में मंगलवार दोपहर युवक का शव पड़ा मिला। घटनास्थल से कुछ दूर पर ही रविवार रात एक महिला की गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने छानबीन के बाद बताया कि महिला के पति ने अवैध संबंधों के शक में दोनों की गोली मार कर हत्या की है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

इटावा जिले के थाना चौबिया अंतर्गत नगला जिंद निवासी पूनम (25) ने एरवाकटरा थाना क्षेत्र के नगला अतबल निवासी रोहित उर्फ गोलू के साथ वर्ष 2016 में प्रेम विवाह किया था। दोनों साथ गांव में रह रहे थे। इसी बीच पूनम के सबलपुर निवासी रिषी से प्रेम संबंध हो गए। रविवार रात रोहित जागा तो पत्नी घर पर नहीं थी। इस पर उसे देखने के लिए गांव के बाहर गया तो बगिया के पास पूनम और रिषी नजर आए। यहीं पर रोहित ने दोनों को गोली मार दी। इसके बाद गांव के कुछ लोगों की मदद से पत्नी का शव जलाकर फरार हो गया। पुलिस पूनम की हत्या को लेकर जांच कर रही थी। इसी बीच रिषी के लापता होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो रोहित के गोली मारने की बात सामने आई है। पुलिस ने मक्के के खेत से रिषी का शव बरामद किया है। रिषी के पिता कलक्टर सिंह ने रोहित, धर्मेंद्र, रिंकू, मोदा, गुड्डू के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमले व महिला का शव जलाकर साक्ष्य मिटाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि घटना वाली रात रिषी नलकूप पर भाई के साथ गया था। तबसे गायब था। एएसपी शिष्यपाल सिंह ने भी मौके पर पहुंच मंगलवार को छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएनए जांच कराएगी पुलिस
पुलिस ने चिता से मृतका की हड्डियों को कब्जे में लिया है। बताया कि गांव वालों के मुताबिक महिला के शरीर पर लगभग तीन गोलियां लगीं थीं। जबकि युवक रिषी के शरीर पर सिर्फ एक गोली का निशान दिखाई दिया। गांव वालों के मुताबिक महिला का शव बगिया के पास पड़ा था। जबकि प्रेमी रिषी का शव उससे लगभग दो सौ मीटर दूर मक्के के खेत में पड़ा था। हड्डियों को डीएनए जांच के लिए भेजा जाएगा।

मृतका के भाई ने पुलिस को किए थे मैसेज
पूनम के भाई राहुल को कई दिन से अनहोनी की आशंका थी। वह दिल्ली में रहते हुए भी लगातार गांव के कुछ लोगों के संपर्क में था। रविवार रात जैसे ही गोली चलने की आवाज आई तभी किसी ने राहुल को सूचना दी कि शायद उसकी बहन को गोली मार दी गई है। इस पर राहुल एरवाकटरा पुलिस को रात 10:25 बजे के करीब कई मैसेज कर नगला अतबल में अनहोनी की सूचना देता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed