फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   After throwing his two daughters into the Yamuna, the father jumped into the river

Auraiya News: दो बेटियों को यमुना में फेंकने के बाद पिता ने लगाई छलांग

Tue, 19 Aug 2025 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 19 Aug 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
After throwing his two daughters into the Yamuna, the father jumped into the river
अयाना। भीखेपुर- जुहीखा मार्ग पर स्थित जुहीखा पुल पर जालौन की सीमा में सोमवार सुबह एक पिता ने अपनी दो बेटियों को यमुना नदी में फेंक दिया। इसके बाद खुद भी छलांग लगा दी।
विज्ञापन

पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से यमुना में तीनों की तलाश कर रही है। परिजनों के अनुसार युवक नशे का आदी है। वह पत्नी के मायके में रहने से नाराज था।
जालौन के रामपुरा थाने के मढ़ेपुरा निवासी रज्जन (35) की शादी अजीतमल कोतवाली के गांव पीतमपुर अड्डा निवासी सुआलाल की बेटी शारदा के साथ हुई थी। दोनों की तीन बेटियां सुनैना (6), शालिनी (4) व सलोनी (2) हैं।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह 10 बजे के करीब वह तीनों बेटियों को बाइक पर बैठाकर गांव जुहीखा स्थित यमुना नदी पुल पर पहुंचा। वहां उसने बेटी सलोनी और शालिनी को नदी में फेंक दिया। इसके बाद खुद भी नदी में छलांग लगा दी। यह देख बड़ी बेटी वहां से भाग निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर सीओ माधौगढ़ अंबुज कुमार, रामपुरा थानाध्यक्ष रजत कुमार, अयाना थानाध्यक्ष अजय कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने गोताखोरों की मदद से तीनों की तलाश शुरू करवाई। इसके बाद पुल पर मौजूद लोगों से पूछताछ की। मामले की जानकारी पर युवक की मां निर्मला अन्य परिजन के साथ मौके पर पहुंच गए।

परिजनों ने बताया कि रज्जन शराब पीने का आदी था। इसके चलते सावन माह के पहले से उसकी पत्नी अपने मायके में रह रही थी। इससे वह नाराज रहता था। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि घटना जालौन जिले की सीमा में हुई है। युवक व उसकी बेटियों की नदी में तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed