फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   After the construction of the road, the contractor left the culvert incomplete.

Auraiya News: सड़क निर्माण के बाद ठेकेदार ने अधूरी छोड़ दी पुलिया

Sat, 31 Jan 2026 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 31 Jan 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
After the construction of the road, the contractor left the culvert incomplete.
फोटो-13-राजीवनगर मोहल्ले की निर्माणाधीन सड़क।संवाद
अजीतमल। नगर पंचायत द्वारा कस्बे के मोहल्ला राजीव नगर की गलियों में इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

ठेकेदार ने इंटरलॉकिंग ईंट बिछा दी गई है, लेकिन पुलिया का निर्माण नहीं कराया गया। इससे घरों के गंदे पानी का निकास रुकने से गलियों में जलभराव की आशंका बढ़ गई है।
मोहल्ले के लोगों का कहना है कि पुलिया निर्माण न होने से राह निकलने में समस्या हो रही है। गलियों का पानी न निकल पाने से बरसात में गलियों के पानी की निकासी की समस्या को लेकर लोगों में चिंता है। लोगों ने बताया कि इस समस्या से नगर पंचायत तथा एसडीएम को लिखित शिकायती पत्र दिया जा चुका है। इसके बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष आशा चक ने बताया कि समस्या को संज्ञान में लिया गया है। पुलिया की सफाई करवा दी गई है। शीघ्र ही उसको ऊंचा करवाकर पुलिया का कार्य पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




सफाई नहीं हो रही

पुलिया की न तो सफाई हो रही है और न ही नई पुलिया बन रही है। इससे मोहल्ले के पानी निकासी की समस्या जटिल हो रही है। -तारा चंद्र



समाधान नहीं हुआ



पुलिया की समस्या के बारे में नगर पंचायत व एसडीएम को लिखित रूप से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
-राजीव कुमार

परेशानी हो रही



टूटी पड़ी पुलिया से मोहल्ले के लोगों को निकलने में परेशानी हो रही है। आए दिन लोग गिर कर चुटहिल हो रहे हैं।
-मोहित राजपूत

रास्ता बाधित है



पुलिया मोहल्ले के तिराहे पर है। इससे तीनों ओर का रास्ता बाधित है। कोई भी बड़ा वाहन मोहल्ले में नहीं पहुंच पा रहा है।
-अरविंद तिवारी

फोटो-13-राजीवनगर मोहल्ले की निर्माणाधीन सड़क।संवाद

फोटो-13-राजीवनगर मोहल्ले की निर्माणाधीन सड़क।संवाद

फोटो-13-राजीवनगर मोहल्ले की निर्माणाधीन सड़क।संवाद

फोटो-13-राजीवनगर मोहल्ले की निर्माणाधीन सड़क।संवाद

फोटो-13-राजीवनगर मोहल्ले की निर्माणाधीन सड़क।संवाद

फोटो-13-राजीवनगर मोहल्ले की निर्माणाधीन सड़क।संवाद

फोटो-13-राजीवनगर मोहल्ले की निर्माणाधीन सड़क।संवाद

फोटो-13-राजीवनगर मोहल्ले की निर्माणाधीन सड़क।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed