फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   After kanya dinner went round the old idol immersion

कन्या भोज के बाद चला मूर्ति विसर्जन का दौर

Fri, 23 Oct 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया Updated Fri, 23 Oct 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
After kanya dinner went round the old idol immersion
शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन नवमी पर जगह जगह कन्या भोज एवं हवन पूजन का आयोजन कर विसर्जन यात्राएं निकाली गईं। विसर्जन यात्राओं के चलते भगवतीगंज एवं नहर बाजार में भीड़भाड़ के चलते जाम की स्थिति रही। इस दौरान एसडीएम जितेंद्र श्रीवास्तव एवं सीओ सुभाष अत्री ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


 
गुरुवार सुबह से जगह- जगह कन्या भोज का आयोजन किया गया। फफूंद रोड पर उपेंद्र सिंह चंदेल, अजय शुक्ला आदि समेत कई लोगों ने कन्या भोज कराया।


भगवतीगंज में रामकुमार पोरवाल, किशन कुमार, राजेश कुमार, राहुल कुमार, जितेंद्र मनोज राजपूत आदि ने कन्या भोज की व्यवस्थाएं संभाली। गहेसर स्थित महामाई मंदिर में कन्या भोज हुआ। इसके बाद प्रारंभ हुआ मूर्ति विसर्जन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन


 
बड़ी सब्जी मंडी गली में रखी दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन सेंट्रल बैंक के पीछे बने स्थान पर हुआ। पानी की चक्की के समीप रखी दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन अबीर गुलाल उड़ाते हुए विभिन्न भक्ति गीतों पर नाचते गाते श्रद्धालुओं ने किया। मनीष गुप्ता, सोनू आदि समेत खासी संख्या में क्षेत्रीय श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



अन्य कई स्थानों पर रखी दुर्गा प्रतिमाओं का भी विसर्जन देर शाम तक चलता रहा। सेंट्रल बैंक के सामने रखी देवी प्रतिमा के समक्ष आज भी आरती एवं पूजन अर्चन हुआ। 24 अक्तूबर को यहां रखी देवी प्रतिमा का विसर्जन धूम धाम से किया जाएगा।



23 अक्टूबर को माता का जागरण आयोजित किया जाएगा। डा. श्याम गुप्ता, अंशू ठाकुर, पुष्पेंद्र सेंगर, गुड्डू तोमर, शुभम मिश्रा, अतुल जादौन, गुड्डू दुबे, कुलदीप सिंह, सर्वेश भदौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed