{"_id":"6295187a0cfbb520ab7cfdd4","slug":"after-getting-noc-soil-filling-started-in-the-bus-stand-premises-auraiya-news-knp69976132","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनओसी मिलने पर बस अड्डा परिसर में मिट्टी भराई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनओसी मिलने पर बस अड्डा परिसर में मिट्टी भराई शुरू
विज्ञापन
30 अप्रैल को अमर उजाला में प्रकाशित खबर
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर। एनओसी मिलने पर बस अड्डा परिसर में मिट्टी भराई का काम शुरू हो गया। ज्ञात हो कि तीन माह से एनओसी न मिलने की वजह से काम बंद पड़ा था। अमर उजाला ने 30 अप्रैल के अंक में खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन ने एनओसी दी।
प्रदेश की पिछली सरकार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2020 में दिबियापुर के जमुहां में अत्याधुनिक बस अड्डे का शिलान्यास किया था। बस अड्डे का निर्माण कार्य छह करोड़ 89 लाख 25 हजार रुपये की लागत से अक्टूबर 2021 में पूरा होना था। परंतु लंबे समय तक बस अड्डे के लिए प्रस्तावित जमीन पर जलभराव रहा। इस कारण काम गति नहीं पकड़ सका था। काफी जद्दोजहद एवं अधिकारियों के सख्त निर्देश के बाद लगभग तीन माह पूर्व बस अड्डे की मुख्य बिल्डिंग का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
लेकिन परिसर में भराई के लिए मिट्टी की एनओसी जिला प्रशासन से नहीं मिल पा रही थी। इसके चलते लगभग तीन माह से बस अड्डे पर काम बंद चल रहा था। अब मिट्टी के लिए एनओसी मिल जाने के बाद एक बार फिर से बस अड्डे के निर्माण कार्य में तेजी आई है। अनुमान है कि मिट्टी भराई से लेकर अन्य कार्य अगले दो माह में पूरे हो जाएंगे। रोडवेज के एआरएम आरएस चौधरी का कहना है कि कार्यदायी संस्था आवास विकास काम करा रही है। काम पूरा होने पर बस अड्डा को परिवहन निगम को हस्तांतरित हो जाएगा।

निर्माणाधीन बस अड्डे में मिट्टी की भराई करता ट्रैक्टर। संवाद- फोटो : AURAIYA
विज्ञापन