फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   After a fight with his wife, the husband committed suicide by jumping in front of a train.

Auraiya News: पत्नी से झगड़े के बाद पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Wed, 11 Mar 2026 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 11 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
After a fight with his wife, the husband committed suicide by jumping in front of a train.
फोटो-40-सोनू। फाइल फोटो
दिबियापुर। पत्नी से झगड़े के बाद पति ने सहरसा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर फफूंद रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास मंगलवार की देर रात हुई। जीआरपी ने बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला परमहंस नगर निवासी सोनू यादव (27) का मंगलवार को पत्नी दीपिका से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद रात साढ़े आठ बजे वह घर से निकल गया। काफी देर तक उसके घर न आने पर परिजन ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान परिजन को सूचना मिली की एक युवक ने फफूंद रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल पर खंभा नंबर 1099/14-12 डाउन ट्रैक पर मंगलवार रात क्लोन स्पेशल के आगे कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन

इस पर भाई उपेंद्र सिंह जीआरपी चौकी पहुंचे। शव की पहचान भाई सोनू के रूप में की। जीआरपी चौकी इंचार्ज अजीत कुमार ने बताया कि प्राथमिकी जांच में सामने आया है कि सोनू का घर में पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़े की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी को उसके पास से फफूंद से फतेहपुर का टिकट मिला, जो मंगलवार का था। हालांकि भाई ने फतेहपुर में कोई रिश्तेदार न होने की बात कही, जिस ट्रेन के आगे युवक कूदा था वह फफूंद में नहीं रुकती है। सोनू चार भाइयों में सबसे छोटा था और गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता था। वह होली मनाने के लिए घर आया था।

मृतक अपने पीछे दो बेटे यश व ईशू को छोड़ गया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। बाद में पैतृक गांव कुशल पुरवा में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। जीआरपी चौकी प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि पत्नी से विवाद की बात सामने आई थी। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed