{"_id":"66d4a2fcc84ee629a209e881","slug":"adolescent-health-clubs-being-formed-in-secondary-schools-auraiya-news-c-211-1-aur1005-116062-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: माध्यमिक स्कूलों में बनाए जा रहे किशोर स्वास्थ्य क्लब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: माध्यमिक स्कूलों में बनाए जा रहे किशोर स्वास्थ्य क्लब
विज्ञापन
औरैया। माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित स्कूलों में किशोर स्वास्थ्य क्लब का गठन किया जाएगा। क्लब के सदस्यों द्वारा छात्र-छात्राओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता व पोषाहार के प्रति जागरूक किया जाएगा। क्लब के गठन में सीएचओ के साथ प्रधानाचार्य, शिक्षक के अलावा 10-10 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जनपद में संचालित हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में क्लब का गठन होगा। जिनमें पंजीकृत छात्रों को रचनात्मक, नैतिक मूल्य एवं स्वास्थ्य संवर्धन, आरोग्यकारी गतिविधियों व बीमारियों की रोकथाम में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसको लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग मिलकर कार्य करेंगे।
परिषद की ओर से जारी दिशा निर्देशों के तहत सभी माध्यमिक स्कूलों में किशोर स्वास्थ्य क्लब का गठन कर किशोरावस्था में विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के निराकरण के लिए एक मंच दिया जाएगा। कॉलेज तक स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाते हुए चोट, हिंसा, मादक द्रव्य सेवन, जोखिम भरे यौन व्यवहार, मनोवैज्ञानिक, भावनात्मक विकार को कम करने की दिशा में काम किया जाएगा। लैंगिक समानता और जीवन कौशल पर सकारात्मक सोच विकसित करते हुए साफ-सफाई, व्यक्तिगत स्वच्छता, आत्मविश्वास को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन
क्लब में कम्यूनिटी हेल्थ अफसर, प्रधानाचार्य, एक-एक महिला व पुरुष शिक्षक के अलावा प्रत्येक कक्षा से छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। साथ ही एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड के प्रतिभागियों को भी जोड़ा जाएगा।
-- -- -- -- -- --
माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए है। क्लब के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही क्लब के सदस्यों द्वारा छात्रों को जागरूक करते देखा जाएगा। - ब्रजेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक