{"_id":"641a045f45f16b1a1b0acab4","slug":"ado-panchayat-gives-notice-to-sachiv-auraiya-news-c-12-1-135490-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: एडीओ पंचायत ने नौ पंचायत सचिवों को थमाया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: एडीओ पंचायत ने नौ पंचायत सचिवों को थमाया नोटिस
Wed, 22 Mar 2023 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 22 Mar 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
बिधूना। सामुदायिक शौचालय बंद होने के मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। एडीओ पंचायत ने 18 ग्राम पंचायत के सामुदायिक शौचालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अनियमितता मिलने पर नौ पंचायत सचिवों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही नियमित शौचालय खुलवाने के निर्देश दिए। अमर उजाला ने शौचालय पर ताले तो कहीं सफाई के लाले शीर्षक से 20 मार्च के अंक में खबर को विस्तार से प्रकाशित किया था।
एडीओ पंचायत प्रवीन राजपूत ने ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में नियमित सामुदायिक शौचालय न खुलने पर ग्राम सामुदायिक शौचालयों का मंगलवार निरीक्षण किया। इस संबंध में उन्होंने केयर टेकरों से जानकारी ली। उन्होंने ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिरयांवा, बरू कुलासर, हरदू, बरूआ, बराहर, रूरूखुर्द, नंदपुर, गूरा, सबहद, बमौलिया, सबालिया, रूपपुर सहार, डोड़ापुर, नवादा धांधू, कीरतपुर, पुसौली, बंंसई, धरमगंदपुर, उसराह के सचिवों को सामुदायिक शौचालय न खुलने व साफ -सफाई न मिलने व केयर टेकर को समय से मानदेय भुगतान न करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया।
साथ ही नियमित शौचालय खुलवाने की हिदायत भी दी। नोटिस जारी होने के बाद सचिवों में हड़कंप मचा हुआ हैं। सामुदायिक शौचालय न खुलने के साथ-साथ साफ -सफाई न होने की खबर को अमर उजाला ने 20 मार्च के अंक में विस्तार से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने संज्ञान लेकर कार्रवाई की है।