फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Admission process of class six started in Jawahar Navodaya Vidyalaya.

Auraiya News: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह की प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Sat, 31 Aug 2024 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Admission process of class six started in Jawahar Navodaya Vidyalaya.
औरैया। जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2024-25 के कक्षा छह में प्रवेश को लेकर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड द्वारा आवेदन की अंतिम तिथि और परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी है।
विज्ञापन




जवाहर नवोदय विद्यालय की प्राचार्य डॉ. अर्चना मिश्रा ने बताया कि कक्षा छह में 80 सीटों प्रवेश लिया जाएगा। प्रवेश के लिए विद्यार्थी के अभिभावक विद्यालय की वेबसाइट पर 16 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
विज्ञापन




छात्र की जन्मतिथि एक मई 2013 से 31 जुलाई 2015 के बीच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी जनपद औरैया के किसी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त से शिक्षा सत्र 2024-25 में कक्षा पांच में शिक्षारत होना चाहिए। इसके लिए परीक्षा की तिथि 18 जनवरी 2025 निर्धारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि आवेदन के लिए अध्ययन प्रमाण पत्र सभी खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर उपलब्ध हैं। अधिकारी के लिए नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट या फिर जवाहर नवोदय विद्यालय के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed