फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Administration issued advisory to protect against summer and heat

गर्मी व लू से बचाव के लिए प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

Fri, 20 May 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Administration issued advisory to protect against summer and heat
औरैया। बढ़ रही गर्मी और लू चलने को लेकर जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। जिसमें लोगों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रकाश चंद श्रीवास्तव एवं अपर जिलाधिकारी अब्दुल वासित ने शुक्रवार एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि प्रदेश में लगातार तापमान बढ़ने के साथ-साथ गर्म हवा लू का प्रकोप भी बढ़ गया है। लू से जनहानि भी हो सकती है। इसके असर को कम करने के लिए और लू से होने वाली जनहानि की रोकथाम के लिए जरूरी सावधानियां बरतें। अधिकारियों ने स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान को सुनने के साथ ही तापमान में होने वाले परिवर्तन के प्रति भी सतर्क रहने की अपील की है।
क्या करें
हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें। धूप से बचने के लिए गमछा, टोपी, छाता, धूप का चश्मा, जूते और चप्पल का इस्तेमाल करें। सफर में अपने साथ पानी रखें। गीले कपड़े को अपने चेहरे सिर व गर्दन पर रखें। अगर तबीयत ठीक न लगे और चक्कर आएं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। घर में बना पेय पदार्थ जैसे की लस्सी, नमक चीनी का घोल, नींबू पानी, छाछ, आम का पना इत्यादि का सेवन करें। जानवरों को छांव में रखें और उन्हें खूब पानी पीने को दें। अपने घर को ठंडा रखें, पर्दा, शटर आदि का इस्तेमाल करें रात में खिड़कियां खुली रखें। ठंडे पानी से बार-बार नहाएं।
विज्ञापन

क्या न करें
धूप में खड़े वाहनों में बच्चों एवं पालतू जानवरों को न छोड़े। खाना बनाते समय कमरे की खिड़की एवं दरवाजे बंद न रखें। नशीले पदार्थ शराब व अन्य के सेवन से बचें। उच्च प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करने से बचें। बासी भोजन न करें तथा सूर्य के संपर्क में आने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed