फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Action will be taken against teachers for negligence

Auraiya News: लापरवाही बरतने पर शिक्षकों पर होगी कार्रवाई

Sat, 23 Mar 2024 01:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 01:58 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against teachers for negligence
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। अधिकारियों के निर्देशों के बावजूद शिक्षक मूल्यांकन कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं। तीनों मूल्यांकन केंद्रों पर 200 से अधिक शिक्षक अनुपस्थित चल रहे हैं। ऐसे में शिक्षकों के खिलाफ विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विभाग की ओर से मूल्यांकन कार्य न करने वाले शिक्षकों के खिलाफ सूची तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। शहर के नगर पालिका इंटर कॉलेज, वैदिक इंटर कॉलेज दिबियापुर व बिधूना के गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य चल रहा है। तीनों केंद्रों पर 1650 शिक्षकों व कर्मचारियों को मूल्यांकन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

शासन ने 31 मार्च तक मूल्यांकन कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से भी बार-बार मूल्यांकन कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने और समय से मूल्यांकन कार्य पूरा करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके बावजूद तीनों केंद्रों पर 200 से अधिक शिक्षक अनुपस्थित चल रहे हैं। अब विभाग की ओर से मूल्यांकन कार्य न करने वाले शिक्षकों की सूची तैयार कर कार्रवाई के लिए परिषद को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को तीनों केंद्रों पर हाईस्कूल की 24760 व इंटरमीडिएट की 21645 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। कुल 1682 परीक्षकों में 959 शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य में हिस्सा लिया जबकि 821 शिक्षक अनुपस्थित रहे। छह दिनों में अभी तक हाईस्कूल की 123139 व इंटरमीडिएट की 99214 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है।

----------
वर्जन
शासन और प्रशासन के निर्देशों के बावजूद तीनों केंद्रों पर 200 परीक्षक अनुपस्थित चल रहे हैं। बार-बार निर्देशों के बावजूद लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
- श्याम प्रकाश यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed