फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Action will be taken against schools running without recognition, report sought

Auraiya News: बिना मान्यता चल रहे स्कूलों के खिलाफ होगी कार्रवाई, मांगी रिपोर्ट

Fri, 17 Nov 2023 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against schools running without recognition, report sought
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


औरैया। जिले में फर्जी स्कूलों के खिलाफ सरकार एक बार फिर अभियान चला रही है। इसके लिए बेसिक शिक्षा निदेशालय ने बीएसए को निर्देश जारी कर दिया है। 22 नवंबर तक अभियान की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

जिले में 1265 परिषदीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। वहीं 54 सहायता प्राप्त व करीब एक हजार प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। वहीं कई लोग निजी विद्यालय बिना मान्यता लिए ही संचालन कर रहे हैं। बेसिक शिक्षा निदेशालय की ओर से बीएसए को निर्देश दिया है कि वह जिले में इसके लिए व्यापक अभियान चलाएं।
विज्ञापन

22 नवंबर तक सभी जिले से अभियान की रिपोर्ट भी निदेशालय को उपलब्ध कराएंगे। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से अभी तक सात विद्यालय बिना मान्यता संचालित होते पकड़े गए हैं। वहीं 28 अमान्य विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया हैै। जिनकी मान्यता लंबित है। यह कार्रवाई बीएसए ने स्वयं अपने स्तर से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बिना मान्यता चल रहे विद्यालयों की बीईओ दबाए बैठे कुंडली

औरैया। शासन ने बिना मान्यता चल रहे विद्यालयों पर कार्रवाई के लिए निर्देश दिए थे। इसके लिए कई बार अभियान चलाने के लिए कहा गया। बावजूद इसके खंड शिक्षा अधिकारी बिना मान्यता संचालित विद्यालयों की कुंडली दबाए बैठे हैं। जबकि बीएसए कार्यालय की ओर से कई बार खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया, लेकिन अभी किसी ने इसकी रिपोर्ट नहीं दी। (संवाद)




सभी बीईओ को ब्लॉकों में सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई विद्यालय बिना मान्यता चल रहा है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभियान में जिन विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, उसकी विद्यालयवार सूची उपलब्ध कराई जाएगी। - अनिल कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article