फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Action under Mini Goonda Act on 27

Auraiya News: 27 पर मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई

Sun, 07 Sep 2025 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 07 Sep 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Action under Mini Goonda Act on 27
औरैया। कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग गांव निवासी आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। 27 लोगों के खिलाफ मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि इन आरोपियों के खिलाफ मारपीट, धमकी सहित अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हैं। मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई में गांव इकौरापुर के 11, गांव जौरा के तीन, भरसेन के एक, पंहर गांव के दो, गांव निगड़ा के पांच, सिखौला के दो व शहर के तिलक नगर के तीन अपराधी शामिल हैं। पुलिस इनकी हर गतिविधियों पर नजर रखेंगी।
विज्ञापन

इनमें सदर कोतवाली के गांव इकौरापुर निवासी रामसनेही, फूल सिंह, योगेंद्र उर्फ गोरे, संतलाल उर्फ छोटे, छोटे उर्फ छोटेलाल, अभिषेक शामिल हैं। इनके अलावा धर्मराज, लोले, जगन्नाथ, बिन्नू, संजू गांव जौरा निवासी अखिलेश कुमार, बबलू, महेश सिंह उर्फ लालू, गांव भरसेन निवासी बाॅबी सिंह सेंगर पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह गांव पंहर निवासी अनूप दुबे उर्फ आशीष, अंशू दुबे, गांव निगड़ा निवासी गोरे लाल, छुन्ना, आकाश, गोपाल राठौर, रनवीर उर्फ चूंचू पर मिनी गुंडा एक्ट में कार्रवाई हुई है। इनके अलावा गांव सिखौला निवासी मनोज, अखिलेश, शहर के मोहल्ला तिलक नगर निवासी देबू दुबे, सिंटू उर्फ हाशिम, शोएब के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed