फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Action onEXEN Electricity, SE office allied

किस्त योजना में पंजीकरण की खराब प्रगति पर एक्सईएन पर हुई कार्रवाई

Wed, 25 Dec 2019 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Action onEXEN Electricity, SE office allied
शासन की महत्वाकांक्षी आसान किस्त योजना में जिले की खराब प्रगति पर अधीक्षण अभियंता आगरा/ नोडल अधिकारी औरैया की रिपोर्ट पर एमडी ने एक्सईएन सदर डिवीजन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अधीक्षण अभियंता कार्यालय औरैया से संबद्ध कर दिया है। उनके स्थान पर कानपुर जोन से संबद्ध संतोष कुमार को औरैया का चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से शहरी व ग्रामीणांचल के चार किलोवॉट के घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बकाया जमा करने पर शत-प्रतिशत ब्याज में छूट दी जा रही है। योजना में 30 दिसंबर तक पंजीकरण कराने वाले बकायेदारों को ही इसका लाभ मिल सकेगा। खास बात यह है कि जिले में चल रही इस योजना का अधिकांश लोगों को पता ही नहीं है।
विज्ञापन

इस कारण से पंजीकरण की स्थिति भी बहुत ही खराब है। तीन दिन पूर्व निरीक्षण को आगरा से आए जिले के नोडल अधिकारी अधीक्षण अभियंता बीपी सिंह ने योजना की समीक्षा के दौरान दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम में औरैया जिले की सबसे खराब हालत को देखते हुए एक्सईएन नरेंद्र प्रकाश पर नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रगति तेज करने के निर्देश दिए थे। इस संबंध में नोडल अधिकारी की ओर से एमडी दक्षिणांचल विद्युत वितरण खंड आगरा को रिपोर्ट सौंपी गई। जिस पर एक्सईएन सदर डिवीजन नरेंद्र प्रकाश को तत्काल प्रभाव से एक्सईएन सदर डिवीजन के पद से हटाते हुए अधीक्षण अभियंता कार्यालय औरैया से संबद्ध कर दिया गया है।

आसान किस्त योजना में खराब प्रगति के चलते एक्सईएन सदर डिवीजन नरेंद्र प्रकाश को स्थानांतरित करते हुए अधीक्षण अभियंता औरैया कार्यालय से संबद्ध किया गया है। वहीं उनके स्थान पर कानपुर जोन से संबद्ध संतोष कुमार को औरैया सदर डिवीजन का एक्सईएन डिस्ट्रीब्यूशन का चार्ज दिया गया है। गुरुवार को उनके चार्ज लेने की उम्मीद है। -सुरेंद्र कुमार, चीफ इंजीनियर, कानपुर मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed