{"_id":"5faae4928ebc3e9bad322240","slug":"action-auraiya-news-knp5936528147","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्र के पास संचालित हो रही आढ़त सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्र के पास संचालित हो रही आढ़त सील
विज्ञापन
सहायल/औरैया। कस्बा सहायल में संचालित सरकारी क्रय केंद्र पर सरकारी दरों पर धान खरीद न होने की शिकायत पर पहुंचे अधिकारियों ने क्रय केंद्र को बंद करवा दिया। साथ ही बगल में संचालित हो रही आढ़त पर कम दामों पर धान की खरीद होते मिली। इस पर आढ़त सील कर दी गई। धान से लदे दो ट्रैक्टरों को भी सहायल थाने भिजवा दिया गया।
सहायल के क्रय केंद्र पर बीते एक सप्ताह से धान खरीद न होने की शिकायतें मिल रही थीं। मंगलवार को एडीएम रेखा एस. चौहान, डिप्टी आरएमओ सुधांशु शेखर चौबे व तहसीलदार बिधूना गौतम सिंह ने केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान क्रय केंद्र प्रभारी मकबूल खान ने बताया कि केंद्र पर पांच दिनों से बोरे उपलब्ध नहीं हैं, इससे धान की खरीद बाधित है।
एडीएम ने यूपीएसएस के जिला प्रभारी को फोन पर कड़ी फटकार लगाते हुए तुरंत बोरों का इंतजाम करने के निर्देश दिए। इस दौरान क्रय केंद्र के बगल में संचालित आढ़ती अब्दुल हमीद की आढ़त खान ट्रेडर्स पर काफी मात्रा में धान की खरीद होते मिली। मामले को संदिग्ध देखते हुए खान ट्रेडर्स को सील कर दिया गया। आढ़त पर मौजूद धान लदे दो ट्रैक्टर को भी पुलिस की गिरफ्त में दे दिया गया।
विज्ञापन
चौबे ने बताया कि किसानों की शिकायत सही पाए जाने पर आढ़त को सील कर दिया गया है। थाना पुलिस को शिकायती पत्र दिया गया है। धान लदे दो ट्रैक्टर पुलिस हिरासत में हैं। मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। उसके बाद जिम्मेदारी तय कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।