फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   action

यूपीएसएस व पीसीयू के जिला प्रभारी निलंबित

Sat, 31 Oct 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
action
औरैया। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को हुई बैठक में जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने धान खरीद की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण में पीसीयू का दिबियापुर मंडी तथा पिपरौली स्थित धान क्रय केंद्र बंद मिला। आदेश के बावजूद पीसीयू की ओर से क्रय केंद्र बढिन को अजीतमल मंडी में स्थानांतरित नहीं किया गया है। क्रय एजेंसी यूपीएसएस का धान क्रय केंद्र याकूबपुर बंद पाया गया।
विज्ञापन

धान क्रय केंद्र कंचौसी उपमंडी स्थल कंचौसी में शिफ्ट नहीं करते हुए एक निजी भवन में संचालित किया जा रहा है। डीएम ने इन प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए पीसीयू के जिला प्रभारी विजय चौरसिया तथा यूपीएसएस के प्रभारी सुशील शुक्ला को निलंबित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने कहा कि भविष्य में निरीक्षण के समय क्रय केंद्र बंद पाया गया या किसी प्रकार की अनियमितता पाई गई तो केंद्र प्रभारी व जिला प्रभारी जिम्मेदार होंगे। साथ ही एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देश दिया कि किसानों द्वारा धान की फसल लाए जाने का सत्यापन कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान की फसल काटे जाने की अनुमानित तिथि के साथ-साथ धान को सुखाने का अंतराल लेते हुए धान की बिक्री की अनुमानित तिथि का किसानवार विवरण संबंधित क्रय केंद्र प्रभारी व एसडीएम को उपलब्ध कराया जाए। मंडी सचिव औरैया, दिबियापुर, अछल्दा को निर्देशित किया गया कि मंडी में स्थापित क्रय केंद्र मंडी के पिछले भाग में स्थापित न होकर प्रवेश द्वार के निकटवर्ती चबूतरे पर स्थापित किए जाए।

कंचौसी धान क्रय केंद्र मंडी समिति में न चल कर नजदीक के अनुपम गुप्ता के घर में चलता मिला। निरीक्षण करने आए विभागीय अधिकारियों ने इस पर नाराजगी जताई तो संचालक अनुपम व उनके सहयोगी शिवम ने मंडी समिति में खोलने से मना कर दिया। साथ ही यह केंद्र कानपुर देहात की सीमा मे चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि केंद्र पर काफी अफरातफरी दिखी। शुक्रवार को पहली बार नजदीक के गांव नौंगवा घसा का पुरवा के किसान की 14 क्विंटल धान की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed