{"_id":"5f9c5d0b8ebc3e5fa477c297","slug":"action-auraiya-news-knp5915104122","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना पुल में लगाई गई नई रेलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना पुल में लगाई गई नई रेलिंग
विज्ञापन
औरैया। यमुना नदी के शेरघाट पुल पर पखवारे भर पहले किसी वाहन की टक्कर से टूटी रेलिंग बुधवार को बदलवा दी गई। अमर उजाला ने रेलिंग टूटने की खबर को प्रमुखता से छापा था। खबर का यह असर यह रहा कि बुधवार को नई रेलिंग लगा दी गई।
इससे लोगों ने राहत की सांस ली। औरैया और जालौन को जोड़ने वाले पुल पर यातायात का ज्यादा दबाव रहता है। रेलिंग टूटने की वजह से हर वक्त खतरा बना रहता था।
शहर से पांच किमी. दूर बिलराया-पनवाड़ी मार्ग पर स्थित यमुना नदी के शेरगढ़ घाट पुल पर लगी रेलिंग किसी वाहन की टक्कर से टूट गई थी। दो दिनों तक रेलिंग के न जोड़े जाने पर अमर उजाला ने 17 अक्तूबर के अंक में खबर प्रकाशित की।
इस पर पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने 28 अक्तूबर को संज्ञान में लेते हुए नई रेलिंग लगवाई। मालूम हो कि बिलराया से पनवाड़ी तक जाने वाले मार्ग का औरैया में पड़ने वाला यह महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस पर दिन रात वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में पुल की रेलिंग टूटने से खतरे का अंदेशा बना रहता था।