{"_id":"5f36c96a8ebc3e4ae44603b4","slug":"action-auraiya-news-knp5769170179","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय पर सफाई और सैनिटाइजेशन के लिए किया एसडीएम ने निर्देशित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय पर सफाई और सैनिटाइजेशन के लिए किया एसडीएम ने निर्देशित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने से प्रशासन ने भी सतर्कता बढ़ाने के साथ सख्ती शुरू कर दी है। एसडीएम औरैया रमेश यादव ने शुक्रवार को नगर के संत रविदास नगर व संजय नगर वार्ड का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनीं। साथ मौजूद नगर पंचायत ईओ को समय पर सफाई और सेनिटाइजेशन कराने का निर्देश दिया।
एसडीएम ने दोनों वार्डों के निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत की ओर से कराई जा रही सफाई, जलापूर्ति और सेनिटाइजेशन के बारे में जानकारी हासिल की। साथ ही लोगों को आश्वस्त किया कि हर समस्या प्राथमिकता पर निस्तारित कराया जाएगा। मोहल्ले वालों से मिले इंपुट के आधार पर नगर पंचायत ईओ मोनिका उमराव को निर्देशित किया कि लोगों को समय पर जलापूर्ति मिले।
साथ ही साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने लोगों को कूड़ा कूड़ेदान में ही डालने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बिना मास्क के सड़क पर घूमने वाले लोगों पर भी सख्ती दिखाई गई। बिना मास्क के निकलने वाले लोगों के चालान काटने के निर्देश दिए। ईओ मोनिका उमराव के अनुसार रोस्टर के अनुसार वार्डों में सफाई व सेनिटाइजेशन का काम हो रहा है। पेयजलापूर्ति भी भरपूर कराई जा रही है। उन्होंने लोगों से बिना मास्क के घर से बाहर न निकलने के लिए कहा।