फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   action

कोविड सेंटर में अव्यवस्था पर फार्मासिस्ट और स्वीपर निलंबित

Wed, 22 Jul 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
action
औरैया। दिबियापुर कोविड अस्पताल संक्रमित मरीजों से फुल होने पर अब यहां के पीबीआरपी कोविड सेंटर में मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। पीबीआरपी सेंटर में काफी अव्यवस्था होने से भर्ती मरीजों को दिक्कत हो रही है। खाना तक समय से नहीं मिल रहा है। बुधवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें यहां की अव्यवस्थाओं को दिखाया गया। इस पर सीएमओ ने फार्मासिस्ट और सफाईकर्मी (स्वीपर) को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

दिबियापुर कोविड अस्पताल में 50 कोरोना संक्रमितों को रखने की क्षमता है। इधर संक्रमितों की संख्या बढ़ने से कोविड अस्पताल फुल हो गया। इस पर मंगलवार को पीबीआरपी सेंटर में संक्रिमतों को भर्ती किया गया, लेकिन सुविधाएं मुहैया नहीं कराई गईं। हाल में प्रकाश की व्यवस्था नहीं है, महिला वार्ड में दरवाजे तक नहीं है।
विज्ञापन

हाल में अंधेरा होने से महिलाएं बाहर निकलने से डर रही हैं। सफाई तक का इंतजाम नहीं है। शौचालय में स्नान की व्यवस्था न होने से महिला मरीज आक्रोशित हैं। इन खामियों को दिखाते हुए बुधवार को एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में सुविधाएं मुहैया कराए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि पॉजिटिव मरीजों के शाम लगभग छह बजे शिफ्ट किया गया था। यहां तैनात फार्मासिस्ट घनश्याम दास गुप्ता और सफाईकर्मी राजेंद्र ने मरीजों के लिए भोजन लाने वाले कर्मचारी से अभद्रता की और खाने को वाहन समेत वापस कर दिया। इससे भोजन मिलने पर विलंब हुआ। इस मामले में सीएमआ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने फार्मासिस्ट और सफाईकर्मी को निलंबित कर दिया है। उधर, सीएमओ ने बताया कि पीबीआरपी एकेडमी एल-1 से संबद्ध इकाई में महिलाओं के लिए अलग से स्नानागार की व्यवस्था न होने से उन्हें एल-1 फैसिलिटी दिबियापुर में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed