{"_id":"5e836e138ebc3e6fbd5695bd","slug":"action-auraiya-news-knp553145647","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बचाव के लिए महिला ग्रामप्रधान ने गांव में किया लॉकडाउन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बचाव के लिए महिला ग्रामप्रधान ने गांव में किया लॉकडाउन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहायल (औरैया)। लॉकडाउन के दौरान बिधूना तहसील के गांव नविमोहन में महिला प्रधान सीमा देवी ने अनूठी मिसाल पेश की है। उन्होंने गांव के सभी रास्तों को सील कराते हुए संपूर्ण लॉकडाउन का पालन करने की अपील की है। उनका कहना है कि बाहर के लोग अब गांव नहीं आ सकेंगे।
ग्राम प्रधान सीमा देवी ने ग्रामीणों की मदद से पोस्टर लगाकर बाहर से आने वाले लोगों का गांव में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। गांव के सभी आने वाले रास्तों को बंद कर दिया है। सभी मार्गों पर सार्वजनिक सूचना भी चस्पा की गई है।
इसके साथ गांव के लोगों को हिदायत दी है कि अनावश्यक रूप से वह बाहर न निकले। प्रधान ने सूचना जारी कर कहा कि अगर किसी कोई कोई दिक्कत या समान की जरूरत हो तो उन्हें तत्काल सूचित करें, जिससे उनकी मदद की जाएगी। उन्होंने घर-घर मास्क और सैनिटाइजर भी वितरित किए। गांव को भी सैनिटाइज किया गया है।