{"_id":"5e821a778ebc3e76a2091d4d","slug":"action-auraiya-news-knp5530118149","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहर दो बजे के बाद प्रवासियों को क्वारंटाइन सेंटरों में ठहराया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहर दो बजे के बाद प्रवासियों को क्वारंटाइन सेंटरों में ठहराया गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जिले में संचालित क्वारंटीन सेंटरों का सोमवार को दोपहर बाद डीएम अभिषेक सिंह व एसपी सुनीति ने निरीक्षण किया। क्वारंटीन सेंटरों में ठहराए गए लोगों का हाल जाना।
निरीक्षण के दौरान डीएम अभिषेक सिंह ने संबंधित उप जिलाधिकारी को खाने-पीने की व्यवस्थाएं मुहैया कराए जाने के निर्देश दिए। जालौन चौराहे के पास ईशा वॉटिका में बने क्वारंटीन सेंटर पर दोपहर 2 बजे के बाद पहुंचे यात्रियों को ठहराया गया। इस दौरान डीएम व एसपी ने पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम सदर विजेता को सभी यात्रियों के भोजन का इंतजाम कराए जाने के निर्देश दिए।
साथ ही उनकी जांच कराए जाने को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम को निर्देश जारी किए। इस दौरान एसडीएम सदर ने बताया कि सदर क्षेत्र में चार क्वारंटीन सेंटर बनाए गए हैं। इनकी क्षमता लगभग साढ़े चार हजार की है। एसडीएम बिधूना राशिद अली ने बताया कि बिधूना क्षेत्र में सात क्वारंटीन सेंटर हैं, जिसमें से दो सेंटर संचालित हैं। एसडीएम अजीतमल रमेश चंद्र यादव ने बताया कि तहसील क्षेत्र मेें सात क्वारंटीन सेंटर चिंह्ति किए गए हैं।