फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Achalda's woman dies by beating her husband in Delhi

प्रसूता की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Wed, 24 Jun 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Achalda's woman dies by beating her husband in Delhi
बच्चे को जन्म देने के बाद हालत बिगड़ने पर प्रसूता की मौत के मामले में कस्बे के प्रिया हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर (नर्सिंग होम) के संचालक समेत चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व चिकित्सा में लापरवारी की रिपोर्ट दर्ज की है। यह कार्रवाई प्रसूता के ससुर की तहरीर पर जांच के बाद की गई है।
विज्ञापन

गांव ढिपारा निवासी वीरेंद्र कुमार पुत्र वंशीलाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा था कि 19 जून को उनके पुत्र रंजीत सिंह की पत्नी ज्योति को प्रसव पीड़ा होने पर प्रिया हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर में भर्ती करवाया था।
विज्ञापन

ऑपरेशन से बालक को जन्म देने के कुछ समय बाद ज्योति की हालत बिगड़ने पर सैफई ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया था। तहरीर में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना सिंह ने इस मामले में डॉक्टरों की टीम भेजकर जांच कराई थी।
जिला चिकित्साधिकारी और क्षेत्राधिकारी बिधूना की ओर से कराई गई जांच के आधार पर अस्पताल संचालक इंद्रबहादुर यादव, डॉॅ. जितेंद्र, अशोक कुमार प्रजापति, डॉ. आरवी सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व चिकित्सीय पद्धति में लापरवाही के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी पप्पू सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed