{"_id":"5ef393418ebc3e431836d0f4","slug":"achalda-s-woman-dies-by-beating-her-husband-in-delhi-auraiya-news-knp567402149","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में फौजी की पिटाई से पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में फौजी की पिटाई से पत्नी की मौत
विज्ञापन
अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव बेलीपुर निवासी मधु की दिल्ली में पति की पिटाई से मौत हो गई। मायके वालों की तहरीर पर पति समेत ससुराल के छह लोगों के खिलाफ दिल्ली में दहेज हत्या का मामला दर्ज हुआ है।
पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को गांव बेलीपुर में मधु का अंतिम संस्कार किया गया। गांव बेलीपुर निवासी सत्यगोविंद की पुत्री मधु की शादी वर्ष 2017 में इटावा के यदुवंश नगर नई मंडी निवासी मिलाप के पुत्र विक्रांत से हुई थी। विक्रांत सेना में सिपाही है।
शादी के बाद नवंबर 2019 से विक्रांत पत्नी मधु के साथ राजेंद्र नगर महीपालपुर नई दिल्ली में रहने लगा। आरोप है कि विक्रांत और उसके परिवार वाले इटावा में प्लाट खरीदने के लिए मधु पर मायके से रुपये लाने के लिए दबाव बनाते थे।
विज्ञापन
वहीं, अवैध संबंधों को लेकर भी पति-पत्नी में आए दिन झगड़ा होता रहता था। विक्रांत से झगड़े के दौरान मधु बेहोश हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पहुंचे मायके वालों ने पति विक्रांत, ससुर मिलाप, जेठ आदित्य, सास सरोज, जेठानी मीना व चाचा रामबीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस पति को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य लोग फरार हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मधु की मौत गला दबाने से होने की पुष्टि हुई है।