{"_id":"61d5e338d35bf146c942966f","slug":"accused-was-found-hanging-auraiya-news-knp6737611179","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव पर आ रहे युवक का शव पेड़ पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव पर आ रहे युवक का शव पेड़ पर लटका मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एरवाकटरा। कोर्ट में तारीख पर दिल्ली से गांव लौट रहे युवक का शव थाना क्षेत्र के रम्पुरा गांव के बंबे के पास पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका मिला। युवक छेड़छाड़ के मामले में जमानत पर बाहर था। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का अंदेशा जताया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
गांव निवासी राजाराम जाटव का बेटा विमलेश (24) दिल्ली में मजदूरी करता था। पिछले वर्ष नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में उसे जेल हुई थी। एक माह इटावा जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर था। पिता ने बताया कि जमानत मिलने के बाद वह दिल्ली नौकरी करने चला गया। मंगलवार शाम को विमलेश ने बड़ी बहन पूनम से मोबाइल फोन पर बात की। कहा था कि बुधवार को उसकी कोर्ट में तारीख है, इस लिए वह गांव आ रहा है। परिजन उसका इंतजार कर रहे थे।
बुधवार सुबह तक केस देख रहे वकील ने फोन कर विमलेश के कोर्ट न पहुंचने की बात कही। विमलेश की खोजबीन शुरू की गई। दोपहर करीब तीन बजे दोबा मेला से गांव लौट रहे ग्रामीणों ने बंबे के पास पेड़ पर उसका शव लटका देखकर जानकारी दी। उसके जूते नीचे पड़े थे।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को नीचे उतारा और तलाशी ली। जेब से मोबाइल व इयरफोन बरामद हुआ। परिजनों ने बैग न मिलने पर युवक की हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी राम सहाय पटेल ने बताया कि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विमलेश दिल्ली से गांव आया, लेकिन घर नहीं पहुंचा। युवक का शव उसके घर से करीब पांच मीटर की दूरी पर उसके ही खेत के पास पेड़ से लटका मिला। युवक पांच भाई में तीसरे नंबर का था। युवक की मौत के बाद से मां कुसमा देवी व परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल रहा। वहीं, चर्चा है कि सजा के डर से युवक ने फांसी लगा ली।