फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   accused sent to jail

पुलिस कमियों से हाथापाई करने में सात नामजद, 25 अज्ञात पर मुकदमा

Mon, 28 Feb 2022 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
accused sent to jail
सहायल (औरैया)। एक बालक के डूबने के बाद हंगामा कर सड़क जाम करने, पुलिस से हाथापाई करने पर दो युवकों को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने सात लोगों को नामजद करते हुए कुल 32 लोगाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। धरपकड़ से ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन

बता दें कि थाना क्षेत्र के दिनवामऊ में शनिवार शाम बकरी चराते समय जोनी (12) अरिंद नदी में डूब गया था। समय से गोताखोर न पहुंचने पर गुस्साए ग्रामीणों ने बेला-दिबियापुर मार्ग जाम किया। इस दौरान पुलिस से हाथापाई हुई। सहायल थाने में उप निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि जोनी (12) पुत्र नीलम के अरिंद नदी में डूबने की जानकारी पर वह खुद पुलिस कर्मियों के साथ पहुंच गए थे। गांव के काफी लोग पहुंचे थे। तत्काल
विज्ञापन

गोताखोर बुलाने की मांग करने लगे। समझाने पर न मानते हुए सड़क जाम कर दिया। सिपाही धर्मेंद्र कुमार व सुरेंद्र सिंह के साथ हाथापाई की। इसी बीच दिबियापुर, बेला, सहार पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने के बाद जाम खुल सका और पुलिस ने गोताखोरों की मदद से देर रात जोनी का शव नदी से निकाला। थानाध्यक्ष राजकुमार राठौर ने बताया कि उप निरीक्षक की तहरीर पर सात नामजद व 25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है। अंकित व हरिओम उर्फ शिवम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई करने वाले व सड़क को जाम करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग नामजद
वीडियोग्राफी और पुलिस कर्मियों की पहचान के आधार पर दिनवामऊ के अंकित, अशोक, अनुज, टिल्लू, दीपू, पंकज और सिखु सहायल के हरिओम उर्फ शिवम को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed