{"_id":"62cc66a38adc94418b0142e3","slug":"accused-of-stealing-25-lakhs-caught-auraiya-news-knp7070424179","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा डीलर के यहां लक्खी चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटा डीलर के यहां लक्खी चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ककोर/औरैया। कोतवाली क्षेत्र के कुदरकोट में राशन डीलर के घर हुई 25 लाख की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
ककोर मुख्यालय स्थित कार्यालय पर एसपी चारू निगम ने बताया कि 19 जून की रात कुदरकोट निवासी कोटेदार अंजनी कुमार दीक्षित अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में गए थे। तभी चोरों ने घर से लगभग 25 लाख रुपये के जेवर चुरा लिए थे। अंजनी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया था। एसओजी टीम ने सोमवार को कुदरकोट स्थित गुड्डू दीक्षित के घर से पास से वहीं के निवासी गोविंद दीक्षित को गिरफ्तार कर लिया।
गोविंद ने बताया कि वह अंजनी के पुराने मकान में रहता था और उनका कोटेदारी में सहयोग करता था। इसके चलते उसका अंजनी के घर पर भी आना-जाना था। 19 जून को घर खाली रहने की उसे जानकारी थी। उसने चोरी किए गए आभूषण घर के पास जमीन में गड्ढा खोदकर दबा दिए थे। इसके बाद सुबह लगभग चार बजे वह फिर से छिबरामऊ पहुंच गया। ताकि अंजनी को उस पर कोई शक न हो। एसपी ने बताया कि सभी आभूषण बरामद कर लिए गए हैं।
बरामद आभूषण
बरामद किए आभूषणों में एक सोने हार, दो मंगल सूत्र, दो सोने के कंगन, एक माथे की बिंदिया, तीन जोड़ी झुमकी, दो जोड़ी बाले, एक नथनी मय चेन, 12 सोने की अंगुठियां, एक हाय, दो ओम, एक लॉकेट गणेश जी, दो नोज रिंग, तीन नाक की बाली, एक सोने की तीली, 46 चांदी के सिक्के, नौ जोड़ी पायल, दो चांदी कटोरियां, चार चांदी के शंख/नारियल, दो चांदी की चम्मच, एक चांदी की गाय, एक चांदी का दीपक, एक चांदी का कमर का गुच्छा, 27 बिछुवा।