फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Accused of misdemeanor on the pretext of marriage arrested

Auraiya Crime: युवती से सगाई के बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 11 Apr 2023 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Updated Tue, 11 Apr 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Accused of misdemeanor on the pretext of marriage arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

औरैया जिले में दिबियापुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से सगाई के बाद शादी का झांसा देकर कन्नौज निवासी युवक ने दुष्कर्म किया। फिर दहेज की मांग कर शादी तोड़कर फर्रुखाबाद में दूसरी लड़की से शादी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर दर्ज किए गए मुकदमे के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


दिबियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी कन्नौज जिले के शाहपुर ठठिया निवासी राजीव राजपूत उर्फ गुलशन के साथ पिछले वर्ष तय हुई थी। मई 2022 में युवक और युवती की सगाई हो गई। इसके बाद युवक युवती आपस में मिलते रहे। दिसंबर 2022 में दोनों के बीच किसी बात पर मनमुटाव हो गया।
विज्ञापन


इस बीच युवती को जानकारी मिली कि 13 मार्च 2023 को राजीव की शादी फर्रुखाबाद में हो रही है। इसकी भनक लगने पर युवती ने 12 मार्च को कन्नौज जाकर मामले की जानकारी की। जानकारी पुख्ता होने के बाद युवती ने आरोपी युवक पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने के साथ युवक और युवक के पिता लालाराम, बहन गोल्डी के खिलाफ दहेज के लिए शादी तोड़ने की रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा ने बताया कि उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने आरोपी राजीव को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed