{"_id":"68bf1f9c55879ef5240ef235","slug":"accused-of-fraudulently-transferring-land-auraiya-news-c-211-1-aur1008-131223-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: धोखे से जमीन का बैनामा कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: धोखे से जमीन का बैनामा कराने का आरोप
Mon, 08 Sep 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 08 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
औरैया। एक गांव की महिला ने कुछ लोगों पर पति व पुत्र को शराब पिलाकर जमीन का बैनामा कराने का आरोप लगाया है।
गांव मधूपुर निवासी मीना देवी पत्नी मुनीश्वर दयाल ने पुलिस को बताया कि उनकी हाईवे किनारे नहर पुल के पास बेशकीमती जमीन है। कुछ लोगों ने जमीन का धोखे से बैनामा कराने की साजिश रची।
आरोप लगाया कि 29 अगस्त को शहर व अजीतमल क्षेत्र निवासी दो लोग अपने साथियों के साथ आए। वह छोटे पुत्र व पति को घर से जबरन ले गए और उन्हें शराब पिलाई।
आरोप है कि इसके बाद 20-20 लाख की चार चेकें दिखाकर जमीन का बैनामा करा लिया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि जांच कराई जा रही है। (संवाद)