{"_id":"5fe62d8e8ebc3e3d58676005","slug":"accused-in-loot-case-arrested-auraiya-news-knp6021404140","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदूक लूट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदूक लूट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल। पुलिस ने नेशनल हाईवे स्थित पेट्रोल पंप पर गार्ड से बंदूक लूटने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से लूटी गई बंदूक भी बरामद हुई है। अज्ञात व्यक्ति सहित दो नामजद पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
कोतवाली क्षेत्र के नियामतपुर गांव निवासी निर्भय सिंह पुत्र हमीर सिंह एक नवंबर की शाम करीब 6:45 बजे गांव से साइकिल से आर एन पेट्रोल पंप जा रहे थे। गढ़िया ओवरब्रिज के पास खड़े कुछ युवकों ने उन पर हमला बोल लाइसेंसी बंदूक लूट ली थी। मामले में निर्भय सिंह ने अजीतमल कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
गुरुवार रात पुलिस ने जगनपुर नहर पुल के पास से पुष्पेंद्र कुमार पुत्र नरेश कुमार निवासी जगनपुर को गिरफ्तार कर लिया। शिवम कुमार पुत्र देवेंद्र कुमार निवासी जगनपुर तथा सतेंद्र गुर्जर पुत्र महावीर गुर्जर निवासी ज्ञानपुर थाना अजीतमल फरार हैं। पुष्पेंद्र ने लूट की घटना को स्वीकार किया है। लूटी गई बंदूक बेचने जाते समय पुलिस ने उसे पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि वादी के नाती का आरोपी सतेंद्र कुमार से विवाद हो गया था। इसी पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।