फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   accident,up news,auraiya news,auraiya

औरैया : पिकअप की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

Wed, 28 Sep 2022 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
accident,up news,auraiya news,auraiya
औरैया। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित तिलकपुर क्रासिंग के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी रजौआपुर शहबाजपुर निवासी महिला की मौत हो गई। महिला, पति के साथ इटावा डॉक्टर को दिखाने के लिए जा रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव रजौआपुर शहबापुर निवासी अनिकेश मंगलवार सुबह 11 बजे के करीब पत्नी शशि प्रभा (22) को लेकर इटावा जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के गांव तिलकपुर की क्रासिंग के पास पहुंची, तभी पीछे से तेज रफ्तार में दूध के डिब्बे लेकर आ रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पीछे बैठी महिला उछलकर क्रासिंग के पास बनी पुलिया की दीवार से जा टकराई।
विज्ञापन

उसके सिर पर गंभीर चोट आ गई। वहीं पति भी बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गया। दुर्घटना होते देख आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। पति अनिकेश ने ग्रामीणों की मदद से पत्नी को 50 शैया जिला अस्पताल में पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शशि प्रभा के देवर अंकित ने बताया कि उसके भाई अनिकेश किसान हैं। भाई की शादी चार साल पहले हुई थी। उसके कोई संतान नहीं है। सुबह बीमार भाभी को भाई बाइक से इटावा डॉक्टर को दिखाने ले जा रहे थे।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed