{"_id":"621fb1d9979d93264a010918","slug":"accident-train-maut-auraiya-news-knp683477952","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्शन करके लौट रही महिला की ट्रेन से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्शन करके लौट रही महिला की ट्रेन से गिरकर मौत
विज्ञापन
फोटो 02एयूआरपी-38 - मृतका आशा देवी की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अछल्दा(औरैया)। कस्बे से उज्जैन मंदिर गए परिवार की महिला की कानपुर के गोविंदपुरी स्टेशन पर ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। महिला भोपाल-प्रतापगढ़
एक्सप्रेस के गेट पर खड़ी थी, तभी उसे चक्कर आ गया। महिला के कपड़े ट्रेन में फंसने से वह प्लेटफार्म पर घिसटती चली गई। शव को कानपुर जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
नेविलगंज निवासी विनोद कुमार पोरवाल ने बताया कि सोमवार को महाशिवरात्रि पर पत्नी आशा देवी (47) और दो बच्चों चिराग व दीक्षा के साथ उज्जैन महाकालेश्वर के दर्शन के लिए गए थे। बुधवार को पूरा परिवार भोपाल प्रतापगढ़
एक्सप्रेस से लौट रहा था। विनोद के मुताबिक पत्नी आशा ट्रेन की गेट पर खड़ी थी। इसी बीच ट्रेन जब कानपुर के गोविंदपुरी स्टेशन पर पहुंची तो पत्नी को
चक्कर आ गया। जिससे वह प्लेटफार्म पर गिर पड़ी। ट्रेन में कपड़े फंस जाने से वह काफी दूर तक घिसटती चली गई। जिससे मौके पर ही आशा की मौत हो गई। प्लेटफार्म पर भी यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
आनन-फानन ट्रेन को रोका गया। इसके बाद जीआरपी पत्नी के शव को ट्रेन से ही लेकर कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंची। इसके बाद जीआरपी ने शव को
पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाम को शव नेविलगंज पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।