फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   accident,train,maut

दर्शन करके लौट रही महिला की ट्रेन से गिरकर मौत

Wed, 02 Mar 2022 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
accident,train,maut
फोटो 02एयूआरपी-38 - मृतका आशा देवी की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AURAIYA
अछल्दा(औरैया)। कस्बे से उज्जैन मंदिर गए परिवार की महिला की कानपुर के गोविंदपुरी स्टेशन पर ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। महिला भोपाल-प्रतापगढ़
विज्ञापन

एक्सप्रेस के गेट पर खड़ी थी, तभी उसे चक्कर आ गया। महिला के कपड़े ट्रेन में फंसने से वह प्लेटफार्म पर घिसटती चली गई। शव को कानपुर जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
नेविलगंज निवासी विनोद कुमार पोरवाल ने बताया कि सोमवार को महाशिवरात्रि पर पत्नी आशा देवी (47) और दो बच्चों चिराग व दीक्षा के साथ उज्जैन महाकालेश्वर के दर्शन के लिए गए थे। बुधवार को पूरा परिवार भोपाल प्रतापगढ़
विज्ञापन

एक्सप्रेस से लौट रहा था। विनोद के मुताबिक पत्नी आशा ट्रेन की गेट पर खड़ी थी। इसी बीच ट्रेन जब कानपुर के गोविंदपुरी स्टेशन पर पहुंची तो पत्नी को
चक्कर आ गया। जिससे वह प्लेटफार्म पर गिर पड़ी। ट्रेन में कपड़े फंस जाने से वह काफी दूर तक घिसटती चली गई। जिससे मौके पर ही आशा की मौत हो गई। प्लेटफार्म पर भी यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनन-फानन ट्रेन को रोका गया। इसके बाद जीआरपी पत्नी के शव को ट्रेन से ही लेकर कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंची। इसके बाद जीआरपी ने शव को
पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाम को शव नेविलगंज पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed