{"_id":"5e5171df8ebc3ef3963adb15","slug":"accident-auraiya-news-knp546317028","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो औरैयाः बाइकों की आमने-सामने भिडंत, किशोर समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो औरैयाः बाइकों की आमने-सामने भिडंत, किशोर समेत दो की मौत
विज्ञापन
औरैया। अयाना थाना क्षेत्र के मुरादगंज-अयाना मार्ग पर शनिवार की सुबह दो बाइकों की सीधी भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइकों के चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। वहीं बाइकों में सवार चार दो छात्राओं समेत चार परीक्षार्थी घायल हुए हैं। तीन घायलों को सैफई रेफर किया गया है। एक छात्र के मामूली घायल होने पर उसे इलाज के बाद परीक्षा केंद्र भेजा गया है। तीन घायल छात्र-छात्राओं की परीक्षा भी छूट गई है।
थाना क्षेत्र के सड़ऱापुर गांव निवासी किसान मजदूर कल्लू उर्फ हरिश्चंद्र का पुत्र तकदीर (16) शनिवार को सुबह अपनी बहना संजना (14) व चचेरी बहन रमा देवी (14) पुत्री रमेश चंद्र को बाइक में बैठाकर हाईस्कूल की परीक्षा दिलाने एसआरएस इंटर कॉलेज पंहर जा रहा था। इधर अजीतमल बाबरपुर निवासी सब्जी विक्रेता श्याम बहादुर उर्फ टिल्लू (40) पुत्र भोले अपने पुत्र पारस (15) व उसके साथी अभिषेक (15) पुत्र महेंद्र निवासी बाबरपुर को बाइक में बैठाकर हाईस्कूल की परीक्षा दिलाने पीबीआरपी इंटर कॉलेज जसंतपुर अयाना जा रहे थे। जैसे ही दोनों की बाइकें पं. ऋषि महाराज महाविद्यालय के सामने पहुंची तभी दोनों में सीधी भिड़ंत हो गई।
जिसमें चालक तकदीर और श्याम बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए। तकदीर को अयाना सीएचसी और श्याम बहादुर को 100 शैय्या युक्त जिला अस्पताल चिचौली ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों बाइक चालकों में कोई भी हेलमेट नहीं लगाए था। तकदीर कक्षा नौ तक पढ़ा है। वह अपने पिता के साथ खेती किसानी में सहयोग करता था।
विज्ञापन
इधर हादसे में घायल चचेरी बहनों (छात्राओं) संजना व रमा व एक छात्र पारस को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया।
जबकि मामूली घायल छात्र अभिषेक पुत्र महेंद्र सिंह निवासी नवीन नगर बाबरपुर को डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे परीक्षा देने जाने दिया। छात्र ने पीबीआरपी इंटर कालेज जसंतपुर पहुंचकर परीक्षा दी। उधर पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी पर सीओ अजीतमल कमलेश पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना के चलते दोनों रेफर हुई छात्राओं संजना व रमा व छात्र पारस की परीक्षा छूट गई है।